योगी की तबादला एक्सप्रेस में कई जिलों के बदले डीएम, देखें आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट।

विज्ञापन

लखनऊ, 21 मई 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई जिलों के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में बलिया, हरदोई, महाराजगंज, पीलीभीत जैसे प्रमुख जिलों के डीएम बदले गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बलिया को मिला नया जिलाधिकारी:

मंगला प्रसाद सिंह को बलिया का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले बलिया के डीएम रहे प्रवीण कुमार लक्षकार को अब उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) में संयुक्त प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यूपी में मानसून की दस्तक, इन जिलों में काले बादलों के साथ तेज आंधी तूफान और भारी बारिश की संभावना।।

हरदोई और महाराजगंज में भी बदलाव:

अनुनय झा को हरदोई का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि संतोष कुमार शर्मा को महाराजगंज का डीएम नियुक्त किया गया है। यह दोनों अधिकारी पूर्व में भी जिलों में प्रशासनिक अनुभव रखते रहे हैं।

पीलीभीत में नई तैनाती:

ज्ञानेन्द्र सिंह को पीलीभीत का जिलाधिकारी बनाया गया है। यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों की गति और प्रभावशीलता बढ़ाने की दृष्टि से किया गया है।

अयोध्या को मिला नया नगर आयुक्त और तीर्थ परिषद प्रमुख:

जयेंद्र कुमार को अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा नगर आयुक्त की संयुक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अयोध्या की तीव्र विकास गति और धार्मिक महत्त्व को देखते हुए यह एक महत्वपूर्ण पदस्थापना मानी जा रही है।

योगी सरकार की तरफ से किसानों के लिए खुशखबरी, अब किसानों को आसानी से मिलेगा लोन! पूरी प्रक्रिया जाने

सिद्धार्थनगर, बुलंदशहर और मथुरा में नई ज़िम्मेदारियाँ:

सुश्री मृणाली अविनाश जोशी को सिद्धार्थनगर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
बुलंदशहर के वर्तमान मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीणा को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अब उनकी जगह मथुरा की संयुक्त मजिस्ट्रेट श्रीमती निशा को बुलंदशहर का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

विभागीय स्तर पर भी कई अधिकारी बदले गए:

  1. रवीन्द्र कुमार-1 को विशेष सचिव कृषि, कृषि विपणन, विदेश व्यापार और कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग भेजा गया है।
  2. संजय कुमार सिंह को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग एवं निदेशक, धर्मार्थ कार्य बनाया गया है।
  3. अपूर्वा दुबे को सूडा (SUDA) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।
  4. प्रेरणा शर्मा, जो अब तक सूडा की निदेशक थीं, उन्हें विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग भेजा गया है।

शादी में हेलीकॉप्टर बुक कराने की पूरी प्रक्रिया, जानिए कितना खर्च आएगा और कैसे करें बुकिंग।।

कृपया इस खबर को शेयर कीजिए ।

Leave a Comment

Live TV