मेष: मन अशांत रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन के योग।
वृषः मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।
मिथुनः मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च में वृद्धि हो सकती है।
लखीमपुर खीरी के अपर पुलिस अधीक्षक बने प्रकाश कुमार, कई अन्य जिलों के भी बदले अपर पुलिस अधीक्षक।
कर्क: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। माता का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बनेंगे।
सिंह: मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।
कन्या: मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पर, कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।
वरिष्ठ आईपीएस विनोद कुमार सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों का तबादला।
तुलाः वाणी में सौम्यता रहेगी। पर, आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफल रहेंगे। कारोबार में विस्तार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखें। बातचीत में संतुलित रहें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। संपत्ति में वृद्धि होगी।
धनुः मन में निराशा व असंतोष रहेगा। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के योग बन रहे हैं। आय बढ़ेगी।
पेड़ से लटकता मिला तीन दिन से लापता नाबालिग लड़की का शव, जांच में जुटी पुलिस।
मकर: मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार के लिए परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।
कुंभः संयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। माता से या परिवार के किसी बुजुर्ग से धन मिलने के योग हैं।
मीन: शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में विदेश यात्रा से लाभ के अवसर मिल सकते हैं।