आज का राशिफल(30/01/2025):- जाने आज आपकी राशिफल में क्या है खास?

विज्ञापन

मेषः मन परेशान हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार बढ़ेगा।

वृष: शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वस्त्र उपहार में मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा।

मिथुन: मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क: आत्मविश्वास बहुत रहेगा। परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें। मन परेशान भी हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

सिंह: मन में निराशा और असंतोष हो सकता है। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अभी कोई निवेश करने से बचें। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या: मन परेशान हो सकता है, लेकिन आत्मविश्वास रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिलेंगे।

तुला: मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। लाम के अवसर मिलेंगे। खर्च भी बढ़ेंगे।

वृश्चिक: आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु: मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। पिता से धन भी मिल सकता है।

मकर: मन अशांत हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन हो सकता है।

कुंभ: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु मन अशांत हो सकता है। आत्मसंयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खचों में वृद्धि होगी।

मीन: कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

कृपया इस खबर को शेयर कीजिए ।

Leave a Comment

Live TV