मेष: मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि में सफल रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
वृष: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
मिथुन: मन परेशान रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कर्क: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न भी रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग भी बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।
सिंह: मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कन्या: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबारी कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कुटुंब की किसी बुजुर्ग महिला से कारोबार के लिए धन मिल सकता है।
तुला: मन परेशान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक: पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। परंतु मन परेशान भी हो सकता है। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है।
धनुः मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी पारिवारिक कार्यों की फिर से शुरुआत हो सकती है।
मकर: मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार के लिए परिवार से दूर किसी स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।
कुंभ: मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है।
मीन: मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। लाभके अवसर भी मिलेंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।