आज का राशिफल(14/07/2025):- जाने आज आपकी राशिफल में क्या है खास?

विज्ञापन

आज का राशिफल

मेष: आज आपको कुछ समय अकेले रहते हुए आत्ममंथन करना चाहिए। मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में ताजगी आयेगी। सरकारी कार्यों में आपको सफलता देर से मिलेगी।

वृष: आज राजनीति और न्यायिक सेवा से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। कठिन परिस्थितियों का आसानी से सामना करेंगे। छोटी-मोटी यात्राओं का योग बनेगा। अपने परिवार को पर्याप्त समय देंगे। अच्छे कामों को रोकना आपके लिए उचित नहीं है।

मिथुन: आज आप आत्मविश्वास और साहसिक कार्यों में रुचि लेंगे। कमीशन और इन्श्योरेंस में अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। रियल एस्टेट कारोबारियों को नए प्रकल्प मिल सकते हैं। आर्थिक समस्या दूर होगी।

हैदराबाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टेक ऑफ से पहले खराबी।

कर्क: आज कार्य के प्रति तल्लीनता आपको विरोधियों से काफी दूर ला खड़ा करेगी। उद्योग जगत के लोगों के कारोबार में आंशिक वृद्धि के योग हैं। जीवनस्तर को बढ़ाने के लिए महंगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज न करें।

सिंह: आज जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति संबंधी मामले लाभकारी हो सकते हैं। युवा प्रेम संबंधों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। पुराने मित्रों से संपर्क स्थापित होगा। मौसम की प्रतिकूलता का असर आपके स्वास्थ्य के ऊपर पड़ सकता है।

कन्या: आज आप अपने पार्टनर को भरपूर समय देंगे। चाहे वह व्यापारिक संबंध हो या जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। आपकी बौद्धिक क्षमता का भी उत्तम विकास होगा। अनैतिक विचारों का प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है।

VIVO ला रहा है ड्रोन कैमरा मोबाइल, अब मोबाइल कैमरा उड़ के लेगा आपकी फोटो।।

तुला: आज आप तकनीकी संबंधी कार्यों में रुचि लेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। काम के प्रति अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों को विवाह में बदल सकते हैं। हृदय रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।

वृश्चिक: आज आपको कई जिम्मेदारियां एक साथ निभानी पड़ेगी। अधिकारों और सुख-साधनों में वृद्धि होगी।विपरीत परिस्थितियों का सामना मजबूती से करेंगे। रोजगार में आशातीत लाभ प्राप्त होगा। जीवन में ससुराल पक्ष का अतिरिक्त प्रभाव कठिनाई उत्पन्न कर सकता है।

धनु: आज आप लोगों के विश्वस्त व्यक्ति के रूप में रहेंगे। कारोबार में नए अनुभव मिलेंगे। जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन आ सकते हैं। रिश्तों को आनन्ददायी बनाने के लिए अपने व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लायेंगे। भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं।

लखीमपुर खीरी: 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, हालत नाजुक आरोपी गिरफ्तार।।

मकर: आज शोध कार्यों से जुड़े लोगों को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। छोटे निवेशों से बड़ा लाभ मिल सकता है। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। नजदीकी लोग शत्रुओं जैसा व्यवहार करेंगे। यदि विवाह करना चाह रहे हैं तो परिवार को विश्वास में अवश्य लें।

कुंभ: आज उच्चाधिकारी का सहयोग आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। आपको उच्च राजनीतिक पद मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ बहसबाजी में न पड़े। रोमान्टिक जीवन को समय देना पड़ेगा।

मीन: आज अपनी छुपी हुई ऊर्जा को पहचानेंगे। धैर्य से काम लेना आपके लिए हितकर होगा। आपका मन शांत रहेगा। वरिष्ठ लोग आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। आपके ताँ से लोग संतुष्ट रहेंगे। अपनी समस्याओं का वास्तविक हल ढूंढ लेंगे।

अगले कुछ घंटों में यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का अलर्ट जारी।

कृपया इस खबर को शेयर कीजिए ।

Leave a Comment

Live TV