आज का राशिफल(13/07/2025):- जाने आज आपकी राशिफल में क्या है खास?

विज्ञापन

आज का राशिफल 

मेष: आज आपकी दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। आपको किसी कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। भाई-बहन को लेकर परेशानियां दूर होंगी। अति आत्मविश्वास में आकर काम करने से बचें। मित्रों से सलाह लेकर काम करना हितकर होगा।

वृष: आज आप कुछ बारीक गलतियां कर सकते हैं इससे आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपको सभ्य भाषा का प्रयोग करना चाहिए। पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें।

मिथुन: आज आपको कारोबार में नए तरीकों के प्रयोग से बचना चाहिए। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको नए मित्र मिल सकते हैं। आपके विरोधी भी आपका सम्मान करेंगे। अधिक सोच-विचार न करें। परिवार के साथ खरीदारी के लिए जा सकते हैं।

जनपद लखीमपुर खीरी का एक ऐसा थाना जिसका भवन स्वयं उसके क्षेत्र में नहीं आता।

कर्क: आज आपके व्यवहार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होंगे जिससे आपके परिजन अत्यंत प्रसन्न होंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। शाम के समय थकान और सिरदर्द का अनुभव कर सकते हैं।

सिंह: आज अधिकारी वर्ग से अधिक बहस न करें। मेडिकल विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। अपने लक्ष्य को लेकर अत्यंत सजग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ राजनीति का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों को लेकर तनाव में हो सकते हैं।

कन्या: आज आपके सामने अचानक परेशानियां खड़ी हो सकती है। गूढ़ विद्याओं को सीखने के प्रति इच्छा जागृत होगी। एलर्जी और गर्मी को लेकर परेशानी होगी। आय को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है।

कंकड़ बजाकर गरीब राजू बना सुपर स्टार, सोशल मीडिया पर सोनू निगम के साथ आए नजर!! VIDEO

तुला: आज माता के स्वास्थ्य की चिता रहेगी। दापत्य संबंधों में अविश्वास की भावना न आने दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर काफी ध्यान देना चाहिये। दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा।

वृश्चिक: आज दिन उमंग और उत्साह से भरपूर रहेगा। धन के कारण जो काम लम्बित थे वे आज पुनः प्रारम्भ होने की संभावना है। परिवार के सदस्य आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नव विवाहित जोडे यात्रा के लिए जा सकते हैं।

धनु: आज आपको छोटे भाई बहनों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना है। विवादित मामलों का समाधान मिलने की संभावना बन रही है। छोटी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।

तारीख तय? पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने दे दी बड़ी अपडेट।।

मकर: आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आपका मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। नकदी की समस्या हल हो सकती है। नया रोजगार आरंभ करने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।

कुंभ: आज किसी को उधार धन न दें। रुका हुआ धन आपको वापस मिलने में समस्या होगी। अत्यधिक वाचालता और क्रोध के कारण आपके संबंध प्रभावित होंगे। इंश्योरेंस में आप धन का निवेश कर सकते हैं। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है।

मीन: आज का दिन आपके लिए शुभ फलप्रदायक होने वाला है। प्रतिद्वन्दी आपके सामने परास्त हो सकते हैं। परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का प्रयोग करते हुए कोई बड़ा काम कर सकते हैं।

VIVO का यह फोन 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ लांच, परफॉर्मेंस में बेस्ट लुक में रॉयल।

कृपया इस खबर को शेयर कीजिए ।

Leave a Comment

Live TV