आज का राशिफल
मेष: आज कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेगे। अधिकारी वर्ग आपसे अत्यंत प्रसन्न रहेगा। परिवार के बड़े-बुजुगों का सानिध्य प्राप्त होगा। पैतृक संपदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
वृष: आज स्वास्थ्य को लेकर समस्या दूर होगी। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे अत्यंत प्रसंन रहेंगे। समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने का दबाव रहेगा। उच्च दार्शनिक विषयों के प्रति आकर्षित रहेंगे।
मिथुन: आज का दिन कुछ निराशाजनक हो सकता है। वर्तमान मौसम में परिवर्तन के कारण सर्दी-खांसी की समस्या होने की आशंका है। स्वास्थ्य को लेकर थोडे चिन्तित रहेंगे। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। क्रोधी व्यवहार के कारण आपकी छवि होने की आशंका है।
ग़म में डूबी खुशियों की तारीख को विधायक ने बचाया, निभाएंगे पिता का फर्ज़।। VIDEO
कर्क: आज नया काम आरम्भ करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। दोपहर के समय शुभ समाचार मिल सकते हैं। पूरी मेहनत से आप अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर अत्यंत सक्रिय रहेंगे। पार्टनरशिप को लेकर चली आ रही दुविधा समाप्त होगी।
सिंह: आज जीवनसाथी से मानसिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताने से आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं।
कन्या: आज परिस्थितियां आपके लिए शानदार रहने वाली है। बैंकिग क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। अचल संपत्ति को लेकर विवाद शांत हो सकते हैं।
तुला: आज शीघ्रता और भावुकता में लिए गए निर्णय आपको समस्या में डाल सकते हैं। भाइयों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। मन में कुछ बड़ा करने की योजना होगी। अपनी कमियों में सुधार करें। बच्चों के लिए शॉपिंग कर सकते हैं।
वृश्चिक: आज दिन उमंग और उत्साह से भरपूर रहेगा। धन के कारण जो काम लंबित थे वे आज पुनः प्रारम्भ होने की संभावना है। परिवार के सदस्य आपसे अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नव विवाहित जोडे यात्रा के लिए जा सकते है।
धनु: आज आपकी पाचन क्रिया थोड़ी कमजोर हो सकती है। किसी को उधार धन देने से पहले पेपरवर्क अवश्य कर लें। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। पुण्य कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं।
इस शानदार फोन का कैमरा DSLR को भी देता है टक्कर, शानदार लुक और धांसू फीचर्स।
मकर: आज कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। प्रतियोगी परीक्षा में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। थोक व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी। अध्यात्म में आप अत्यंत रुचि ले सकते हैं। आज प्रियजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
कुंभ: आज अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। मांसपेशियों में जकड़न की समस्या हो सकती है। धैर्य बनाकर रखें और प्रयास करते रहें। क्योंकि आपके काम देरी से ही सही पर पूर्ण अवश्य होंगे। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह की चिंता होने की संभावना है।
मीन: आज समाज के प्रभावशाली लोगों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में आपकी आय बढ़ेगी। प्रेमी जन के साथ आप समय बिताना पसंद करेंगे। रुके हुए काम आज करने का मन बनायेंगे। आज आप घर पर बहुत अच्छा समय बितायेंगे।
लखीमपुर खीरी:- लखनऊ मंडल में 5वीं रैंक लाकर गांव की बेटी ने रचा इतिहास, डीएम ने किया सम्मानित।।