इस विधायक ने हमेशा अपने प्रतिद्वंदी को चुनौती देकर हराया मगर बाद में समय ने सब बदल दिया।

विज्ञापन

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा “शरद”
लखीमपुर खीरी: जनपद की विधानसभा निघासन से एक ऐसा भी विधायक रहा है जिसने अपने विपक्षियों को चुनौती देकर हराया है। हम उस समय की बात कर रहे जब विधानसभा पलिया भी निघासन का हिस्सा हुआ करती थी। इतने बड़े विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहना वो भी चुनौती देकर अन्य प्रत्याशियों को हराना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। हम बात कर रहे पूर्व स्वर्गीय विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना की जिनकी सादगी के चर्चे आज भी लोगों की जुबां से सुनने को मिलते है। अपने चुनावी दिनों में इन्होंने बड़े-बड़े पोस्टर छपवाए और उसमे लिखा “करोड़पतियों तुम्हें चुनौती, मुन्ना को हरा के दिखाओ” इन्होंने महज चुनौती नही दी बल्कि तीन बार चुनाव जीतकर विधायक बने।

इन्हे भोंपू वाले विधायक के नाम से भी जाना जाता था:-

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के त्रिकोलिया गांव निवासी निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में लगातार तीन बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और प्रदेश में अपनी अलग एक पहचान बनाई थी। उनके वाहन पर हमेशा लाउडस्पीकर लगा रहता था, जिससे उनकी पहचान भोंपू वाले विधायक के नाम से हो गई थी।
वह जहां भी जाते थे, उनके वाहन में लाउडस्पीकर लगा रहता था और वह उसी से चलते चलते लोगों को संबोधित करने लगते थे। क्षेत्र में भी जब उनका भोंपू बोलता था तो विपक्षी दलों के लोग भी सहम जाते थे।

आंधी तूफान व तेज गरज चमक के साथ होगी भारी बरसात, यूपी के इन जिलों में अलर्ट जारी।।

गरीबों के हक के लिए अधिकारियों से भिड़ जाते थे:-

विधायक मुन्ना की एक यह भी पहचान थी कि वह गरीबों के हक की ही बात करते थे और उनका हक दिलाने के लिए वह कभी कहीं भी धरना प्रदर्शन करने से नहीं चूकते थे।
किसी गरीब के घर आकर फरियाद करने पर फौरन ही उसके साथ चल देते थे। क्षेत्र के अधिकारियों में मिश्रा के नाम का खौफ रहता था। अधिकारी गरीब की बात पहले सुनते थे। कई बार गरीबों को न्याय दिलाने के लिए कई बार अधिकारियों से सीधी झड़प भी कर लेते थे।

रात के अंधेरे में नाग ने उगल दी मणि मगर जरा सी आहट पर मणि को निगल हो गया गायब, देखें वायरल वीडियो।

नायाब तरीके से जताया था विरोध:-

कई वर्षों पूर्व उन्होंने ग्रामीणों की एक समस्या पर मवेशियों को ब्लॉक में बांधकर ब्लॉक अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर नायाब तरीके से विरोध जताया था। यह विरोध भी चर्चा का विषय बना रहा था।

तीन बार लगातार विधायक रहे थे मुन्ना:-

जब पलिया विधानसभा का गठन नहीं हुआ था तो इलाके की विधानसभा निधासन 56 कही जाती थी तब वर्ष 1989, 1991 और 1993 में लगातार तीन चुनाव जीते थे। उन्होंने दो बार चुनाव निर्दलीय लड़ा था और एक बार समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा था।

पचपेड़ी घाट मार्ग को लेकर राहगीरों के लिए बड़ी खबर, अब जिला मुख्यालय का सफर और कठिन!! अलर्ट

कृपया इस खबर को शेयर कीजिए ।

Leave a Comment

Live TV