रिपोर्ट:- शरद मिश्रा “शरद”
निघासन (लखीमपुर खीरी): सिविल बार एसोसिएशन के कार्यालय सिविल कोर्ट परिसर में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सह अध्यक्ष व सदस्य प्रदीप सिंह को सम्मानित किया गया। प्रदीप सिंह ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल से निघासन सिविल बार के अधिवक्ता सोने लाल व अवधेश कुमार मौर्य को 15-15 हजार रुपए चिकित्सा सहायता के चेक भी प्रदान किए।
चाय का ठेला लगाने वाले डॉली की रातों रात चमकी थी किस्मत अब एक इवेंट का लेते है लाखों रुपए।
इस अवसर पर सह अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सिविल बार एसोसियन के अस्थाई कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ भी किया। संघ के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, उपाध्यक्ष मो० आमीन व रवि गुप्ता संयुक्त मंत्री हरिओम बाथम, दीपचंद गुप्ता ने उन्हें स्मृति चिन्ह वह अंग वस्त्र भेंट किया।
प्रदीप सिंह ने निघासन सिविल बार एसोसिएशन को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल से हर संभव सहायता दिलाने का
फैमली आईडी कार्ड के लिए आखिर सरकार क्यों दे रही जोर? इस कार्ड के फायदे जान आप भी चौक जाएंगे!!
पुरजोर आश्वासन दिया और जल्दी ही संघ के अध्यक्ष के अनुरोध को स्वीकार कर सिविल बार संगठन को ई-लाइब्रेरी भी प्रदान करने की घोषणा की इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सुबोध पांडे, राहुल गुप्ता, रामगोपाल, चंद्रकेश मिश्रा, आत्मा कुमार ,पुष्पेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, उपेंद्र कश्यप, अमित कुमार, अमेरिका राठौर, राम जी राणा, रामकुमेश, दीपक गिरी, धर्मेश यादव, पंकज यादव, सतेंद्र पाण्डेय सहित सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे।
इन विधायकों के बारे में जानकर आप भी चौक जाएंगे की आखिर क्या है असली माजरा।