लखनऊ। मंगलवार की रात सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए है। इस ट्रांसफर लिस्ट में कई जिलों के डीएम व एसपी को बदला गया है तो वहीं कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए है।
आशुतोष मोहन अग्निहोत्री बने कन्नौज के डीएम, अयोध्या सहित कई और जिलों के बदले गए डीएम! देखें लिस्ट
नीलाब्जा चौधरी अपर पुलिस महानिदेशक, ए.टी.एस., उ०प्र० लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक, सी.आई.डी., उ०प्र० लखनऊ बनाया गया।
अजय कुमार मिश्रा पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद को पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज बनाया गया।
जे. रविन्दर गौड़ पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद बनाया गया।
दीपक कुमार पुलिस महानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र आगरा को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा बनाया गया।
प्रेम कुमार गौतम पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज को पुलिस महानिरीक्षक, ए.टी.एस., उ०प्र० लखनऊ बनाया गया।
शैलेश कुमार पाण्डेय पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र आगरा बनाया गया।
गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर, इस प्रजाति को योगी सरकार ने किया प्रतिबंधित।
श्लोक कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बुलन्दशहर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा बनाया गया।
दिनेश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बुलन्दशहर बनाया गया।
प्रेमचन्द पुलिस अधीक्षक, उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ को सेनानायक, 06वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ बनाया गया।
अर्पित विजयवर्गीय पुलिस अधीक्षक, बागपत को पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी बनाया गया।
सूरज कुमार राय सेनानायक, 06वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ को पुलिस अधीक्षक, बागपत बनाया गया।
यूपी के इन जिलों में तेज गरज चमक के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।