लखीमपुर खीरी। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण पाण्डेय को राष्ट्रीय सहकारी शकर कारखाना संघ, नई दिल्ली का डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन्हें चयनित किया जाना जिलेवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। इससे पूर्व 21 मई को श्री पाण्डेय को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में भी भाजपा की ओर से निर्विरोध डायरेक्टर नामित किया गया था। पार्टी में उनकी कर्मठता, अनुभव और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें लगातार महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
सबसे छोटी गाय की नस्ल के बारे में जानकार आप दंग रह जाएंगे, नस्ल छोटी मगर दूध उत्पादन ज्यादा।।
निर्वाचन के पश्चात जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों से उनका स्वागत किया। कई लोगों ने तो उन्हें भविष्य का चेयरमैन मानते हुए अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। श्री पाण्डेय की नई भूमिका को लेकर स्थानीय स्तर पर आशाएं भी बंध गई हैं कि इससे क्षेत्र के सहकारी चीनी उद्योग को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। श्री पाण्डेय ने इस अवसर पर सभी सहयोगियों, समर्थकों और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे, और देश व प्रदेश के सहकारी शर्करा उद्योग को मजबूती देने का कार्य करेंगे।
ना जूते, ना दस्ताने… फिर भी जहर से खेलता है ये आदमी, मुरली वाले हौसला का सांपों से लगाव!!