हेलीकॉप्टर बुकिंग। शादियों में आजकल शाही अंदाज़ का चलन बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर दूल्हे की एंट्री को यादगार बनाने के लिए लोग हेलीकॉप्टर से आने का सपना देखते हैं। अगर आप भी अपनी या अपने किसी करीबी की शादी में हेलीकॉप्टर से एंट्री करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी बातें जाननी होंगी।
हेलीकॉप्टर बुक करने की प्रक्रिया
सेवा प्रदाता चुनें:- सबसे पहले किसी विश्वसनीय चार्टर कंपनी से संपर्क करें जो हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान करती हो। भारत में कई कंपनियां हैं जैसे Pawan Hans, Heritage Aviation, Aryan Aviation, Pinnacle Air आदि, जो शादी और धार्मिक यात्राओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा देती हैं।
1000 रुपए से कम में आया ऐसा कूलर, जो कमरे को बर्फ जैसा ठंडा कर दे!!
रूट और समय तय करें:- आपको यह तय करना होगा कि हेलीकॉप्टर कहां से उड़ान भरेगा और कहां उतरेगा। उसके लिए टेक-ऑफ और लैंडिंग पॉइंट की जानकारी पहले से देनी होगी।
जरूरी परमिशन लें:- हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए स्थानीय प्रशासन (जिला प्रशासन, पुलिस और एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से अनुमति लेनी पड़ती है। कई बार चार्टर कंपनी यह प्रक्रिया खुद ही संभाल लेती है।
हेलिपैड की व्यवस्था:- हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए 30×30 मीटर की खुली जगह की जरूरत होती है। ज़मीन समतल और बिना बाधा के होनी चाहिए। अगर जगह शादी स्थल पर नहीं है तो नजदीकी खुले मैदान या स्कूल में भी व्यवस्था की जा सकती है।
यूपी में समय से पहले मानसून की दस्तक, काले-काले बादलों के साथ होगी झमाझम बरसात।
कितना खर्च आएगा?
- हेलीकॉप्टर सेवा का खर्च कई बातों पर निर्भर करता है:
- दूरी (उड़ान की दूरी – जैसे 50 किमी, 100 किमी)
- किराया (प्रति घंटे 60,000 से 2 लाख रुपये तक)
- परमिशन व अन्य चार्जेस
औसतन खर्च
एक सामान्य दूरी (40-50 किमी) की उड़ान के लिए 1.5 से 3 लाख रुपये तक खर्च आ सकता है।
बुकिंग के लिए जरूरी दस्तावेज
- शादी कार्ड/निमंत्रण पत्र
- दूल्हा/परिवार का पहचान पत्र
- स्थल की अनुमति दस्तावेज
- हेलिपैड लोकेशन का नक्शा
सावधानियां और सुझाव
- मौसम की स्थिति को ध्यान में रखें। बारिश या तेज़ हवा में उड़ान संभव नहीं होती।
- फर्जी एजेंट से बचें। हमेशा रजिस्टर्ड कंपनियों से ही संपर्क करें।
- हेलिपैड की सुरक्षा और साफ-सफाई की पूरी जिम्मेदारी स्थानीय आयोजकों की होती है।
- लैंडिंग से पहले क्षेत्र को खाली करवा दें।
आसमान से जमीन पर औंधे मुंह के बल गिरा सोने का भाव, जाने आज के ताजा भाव।।