लखनऊ। यूपी के नोएडा में छाया शर्मा नाम की एक युवती ने ऑनलाइन वेज बिरयानी ऑर्डर किया था। यह बिरयानी उन्होंने स्विगी से मंगाया था और रेस्टोरेंट का नाम है लखनवी कबाब पराठा जहां से उन्होंने बिरयानी ऑर्डर किया था। डिलीवरी बॉय बिरयानी देकर चला जाता है।
छाया ऑर्डर को खोलती है और उसमे से एक दो चम्मच बिरयानी वह खाती भी है बाद में उन्हे पता चलता है की यह बिरयानी वेज नही बल्कि चिकन बिरयानी है। फिर क्या छाया रोने लगती है क्योंकि वह शाकाहारी है और साथ में नवरात्रि का पर्व भी चल रहा था।
खेती किसानी:- अब सिर्फ ऐसे लोगों को ही मिलेगा किसान सम्मान निधि का लाभ।
फिर क्या छाया रेस्टोरेंट को फोन लगाकर जानकारी देती है मगर तब तक रेस्टोरेंट बंद हो चुका होता है। मजबूरन छाया को इस बात की जानकारी के लिए वीडियो बना कर वायरल करना पड़ता है ताकि लोग जागरूक हो सके। फिलहाल पुलिस में शिकायत के बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मासूम सी दिखने वाली इस बच्ची की आवाज को सुनकर लोग हैरान!! देखें वायरल वीडियो