लखीमपुर खीरी। जिले के तिकुनिया क्षेत्र में एक जमीनी विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसमें जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश सचिव साहब सिंह समेत चार लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
घटना का विवरण
घटना 9 जून की सुबह लगभग 8 बजे की है। खैरटिया गांव निवासी पलविंदर सिंह अपने भाई कुलविंदर सिंह के साथ खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान, खमरिया कोईलार के निवासी लवजीत सिंह स्वराज ट्रैक्टर लेकर कथित रूप से जबरन खेत जोतने पहुंचे। कुलविंदर सिंह ने उन्हें रोककर पंचायत के निर्णय का इंतजार करने की बात कही।
वाटर होल में अठखेलियाँ करती बाघिन! पर्यटक बोले- ऐसा नज़ारा कभी नहीं देखा।।
इस पर लवजीत सिंह ने अपने चाचा गुर साहब सिंह को मौके पर बुलाया, जो कुछ ही देर में अपने साथियों सतपाल सिंह और जगदीप सिंह के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने हथियारों के साथ आकर गाली-गलौज करते हुए कुलविंदर सिंह को पीटना शुरू कर दिया।
गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर कुलविंदर सिंह पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और कल्टीवेटर से उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। शोर सुनकर जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल कुलविंदर को गुरमेज सिंह और दलजीत सिंह ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
VIVO Drone Camera Mobile: अब मोबाइल खुद उड़कर खींचे आपकी परफेक्ट सेल्फी।।
भाकियू का विरोध प्रदर्शन
घटना के बाद भारतीय किसान यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने तिकुनिया कोतवाली का घेराव किया। यूनियन का आरोप है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में कार्य कर यूनियन के प्रदेश सचिव साहब सिंह पर मुकदमा दर्ज किया, जबकि घटना आपसी समझौते से भी निपटाई जा सकती थी।
पुलिस की कार्रवाई
तिकुनिया कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 325, 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि चौथे आरोपी साहब सिंह की जांच की जा रही है।
जलती इमारत, चीखते बच्चे, और बेबस पिता की छलांग – रूह कंपा देगा ये वीडियो !!