लखीमपुर खीरी, 1 जून 2025:- जनपद लखीमपुर खीरी के बेहजम ब्लॉक स्थित बांछेपारा गो आश्रय स्थल में सामने आई लापरवाही पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वायरल वीडियो के बाद मुख्य विकास अधिकारी (CDO) अभिषेक कुमार ने तत्काल स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान गो आश्रय स्थल की बदहाल स्थिति और अव्यवस्थाएं सामने आने पर ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल राजवंशी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही ग्राम प्रधान जानकी प्रसाद यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके अतिरिक्त, खंड विकास अधिकारी (BDO) एवं पशु चिकित्साधिकारी से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
शिकार या शिकारी? जंगल में दिखा ऐसा रोमांच कि सबने थाम लीं सांसें!! VIDEO
प्रशासन का सख्त संदेश:
CDO अभिषेक कुमार ने स्पष्ट कहा कि जनपद में गोवंश की उपेक्षा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी गो आश्रय स्थलों की सघन समीक्षा की जाएगी और जहाँ भी लापरवाही पाई जाएगी, वहां कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्या है मामला?
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बांछेपारा गो आश्रय स्थल पर गायों की दुर्दशा और अव्यवस्थाएं उजागर हुई थीं। वीडियो में गोवंश को बिना चारा-पानी और खुले आसमान के नीचे तड़पते हुए देखा गया था। इससे जनमानस में भारी आक्रोश फैला।
जनता को उम्मीद:
इस त्वरित कार्रवाई के बाद जनता को उम्मीद है कि प्रशासन इस प्रकार की लापरवाही को भविष्य में नहीं दोहराने देगा और पशुओं की देखरेख में पूरी ईमानदारी बरती जाएगी।
सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला ये जंगल का वीडियो, जानिए वजह!! VIDEO