लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य भर में चल रही बड़ी विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता और प्रगति की जांच के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सभी जिलों में 24 और 25 मई को सीनियर IAS अधिकारियों को नोडल अफसर के रूप में भेजा जा रहा है। इन अधिकारियों को उन परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन करना है, जिनकी लागत 50 करोड़ रुपये से अधिक है।
सरकार का यह निर्देश स्पष्ट संकेत है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी। नोडल अधिकारियों को 26 मई तक अपनी अंतिम रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपनी है, जिसमें परियोजनाओं की स्थिति, प्रगति और आवश्यक सुझावों का विवरण होगा।
मारुति 800 की वापसी: नए अवतार में जल्द सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी आइकॉनिक कार।
कई जिलों में तैनात किए गए वरिष्ठ IAS अफसर:
इनमें लखनऊ के निरीक्षण के लिए IAS ऋतु महेश्वरी, प्रयागराज के लिए डॉ. रूपेश कुमार, वाराणसी के लिए विजय किरन आनंद, कानपुर के लिए मुथुकुमार स्वामी, गोरखपुर के लिए इंद्र विक्रम सिंह, आगरा के लिए बृजेश नारायण सिंह, मेरठ के लिए अवनीश कृष्णा, नोएडा के लिए साहब सिंह, और झांसी के लिए मारकंडे साहब जैसे वरिष्ठ अफसर शामिल हैं।
अधिकारियों को सभी जिलों में विभिन्न योजनाओं और निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर यह जांच करनी होगी कि सरकार द्वारा जारी बजट का सही उपयोग हो रहा है या नहीं, और कहीं कोई भ्रष्टाचार या लापरवाही तो नहीं बरती जा रही।
उद्देश्य: पारदर्शी और जवाबदेह शासन
सरकार का यह अभियान साफ संकेत देता है कि अब सिर्फ कागजी प्रगति नहीं चलेगी। जमीनी हकीकत पर फोकस करते हुए अफसरों से यह अपेक्षा की गई है कि वे बिना किसी पक्षपात के रिपोर्ट तैयार करें और जहां भी लापरवाही या गड़बड़ी मिले, उसकी जानकारी सरकार तक पहुंचाएं।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में यूपी के इन जिलों में पुनः तेज आंधी तूफान का अलर्ट जारी।
जनता को भी होगी भागीदारी की उम्मीद
चूंकि निरीक्षण सार्वजनिक परियोजनाओं का है, ऐसे में अफसरों की फील्ड विज़िट के दौरान आम जनता की भी भागीदारी देखने को मिल सकती है। स्थानीय लोग परियोजनाओं की वास्तविक स्थिति और अपनी समस्याओं को सीधे अफसरों के सामने रख सकेंगे।
जिलों के नोडल अधिकारी चयनित:-
- IAS ऋतु महेश्वरी करेंगी -लखनऊ
- IAS डॉ रूपेश कुमार -प्रयागराज,
- IAS भवानी सिंह -फतेहपुर,
- IAS रविंद्र कुमार -प्रतापगढ़
- IAS राम केवल-कौशांबी
- IAS विजय किरन आनंद- वाराणसी
- IAS अंकित कुमार अग्रवाल-जौनपुर,
- IAS गौरव वर्मा- चंदौली
- IAS दिव्य प्रकाश गिरी -गाजीपुर
- IAS प्रकाश बिंदु -मिर्जापुर
- IAS जयशंकर दुबे- सोनभद्र,
- IAS कृष्ण कुमार गुप्ता-भदोही
- IAS भूपेंद्र चौधरी-आजमगढ़
- IAS शीलधर यादव-बलिया
- IAS ओम प्रकाश शर्मा-मऊ,
- IAS इंद्र विक्रम सिंह-गोरखपुर,
- IAS शिशिर-देवरिया
- IAS अरविंद कुमार चौरसिया-कुशीनगर,
- IAS मनोज कुमार द्वितीय-महाराजगंज
- IAS सुधा वर्मा बस्ती, IAS संजीव सिंह संत कबीर नगर का करेंगे निरीक्षण
- IAS अभिषेक सिंह सिद्धार्थ नगर, IAS मासूम अली सरवर गोंडा का करेंगे निरीक्षण
- IAS कृतिका शर्मा बलरामपुर, IAS गरिमा यादव श्रावस्ती का करेंगे निरीक्षण
- IAS प्रेरणा शर्मा बहराइच, IAS आदर्श सिंह अयोध्या का करेंगे निरीक्षण
- IAS नेहा जैन अंबेडकर नगर, IAS संदीप कौर बाराबंकी का करेंगे निरीक्षण
- IAS सी इंदुमती सुल्तानपुर, IAS वंदना वर्मा अमेठी का करेंगी निरीक्षण
- IAS बी चंद्रकला रायबरेली, IAS चैत्रा वी हरदोई का करेंगी निरीक्षण
- IAS सेल्वा कुमारी के उन्नाव, IAS किंजल सिंह सीतापुर का करेंगी निरीक्षण
- IAS माला श्रीवास्तव लखीमपुर, IAS मुथुकुमार स्वामी कानपुर का करेंगे निरीक्षण
- IAS कृतिकाकानपुर देहात, IAS कुणाल फर्रुखाबाद का करेंगे निरीक्षण
- IAS अमित कुमार सिंह इटावा, IAS रणविजय यादव औरैया का करेंगे निरीक्षण
- अर्चना वर्मा कन्नौज, प्रमोद कुमार उपाध्याय बांदा का करेंगे निरीक्षण
- राहुल सिंह महोबा, राजेंद्र सिंह द्वितीय हमीरपुर का करेंगे निरीक्षण
- धीरेंद्र सिंह सचान चित्रकूट, शेषनाथ अमरोहा का करेंगे निरीक्षण
- अवनीश कृष्णा मेरठ, हीरालाल यादव गाजियाबाद का करेंगे निरीक्षण
- मानवेंद्र सिंह हापुड़, साहब सिंह नोएडा का करेंगे निरीक्षण
- देवेंद्र कुमार पांडे बुलंदशहर, अवधेश कुमार तिवारी बागपत का करेंगे निरीक्षण
- राजेश प्रकाश सहारनपुर, दुर्गेश कुमार त्यागी मुजफ्फरनगर का करेंगे निरीक्षण
- राजेश कुमार त्यागी शामली, मारकंडे साहब झांसी का करेंगे निरीक्षण
- राजकुमार प्रथम जालौन, सुनील कुमार ललितपुर का करेंगे निरीक्षण
- बृजेश नारायण सिंह आगरा, कुमार प्रशांत मथुरा का करेंगे निरीक्षण
- अरुण प्रकाश फिरोजाबाद, टीके शिबू मैनपुरी का करेंगे निरीक्षण
- रमाकांत अलीगढ़, शेष मणि त्रिपाठी हाथरस जाएंगे
- देवेंद्र कुमार कुशवाहा एटा, रघुवीर कासगंज का करेंगे निरीक्षण
- राजेश कुमार द्वितीय बरेली, महेंद्र बहादुर सिंह बदायूं का करेंगे निरीक्षण
- भानु प्रताप त्रिपाठी पीलीभीत, रजनीश चंद्र शाहजहांपुर का करेंगे निरीक्षण
- वैभव श्रीवास्तव मुरादाबाद, चंद्रभूषण संभल का करेंगे निरीक्षण
- चंद्र विजय सिंह रामपुर और डॉ उज्जवल कुमार बिजनौर में करेंगे निरीक्षण
तूफान ने उजाड़े आशियाने तो गरीबों की आह को सुन पहुंच गया फरिश्ता, उसके बाद जो हुआ हैरान कर देगा।



