रिपोर्ट:- शरद मिश्रा “शरद”
निघासन (लखीमपुर खीरी)। तहसील निघासन में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर जनपद के विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 147 जनशिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि 136 शिकायतें लंबित रहीं।
प्राप्त शिकायतों का विभागवार आंकड़ा इस प्रकार रहा:
क्रमांक | विभाग का नाम | कुल प्राप्त शिकायतें | कुल निस्तारित शिकायतें | कुल शेष शिकायतें |
01 | राजस्व विभाग | 89 | 11 | 78 |
02 | पुलिस विभाग | 29 | 00 | 29 |
03 | विकास विभाग | 10 | 00 | 10 |
04 | वन विभाग | 02 | 00 | 02 |
05 | सिंचाई विभाग | 04 | 00 | 04 |
06 | पूर्ति विभाग | 03 | 00 | 03 |
07 | नगर पंचायत | 02 | 00 | 02 |
08 | जल निगम | 01 | 00 | 01 |
09 | विद्युत विभाग | 02 | 00 | 02 |
10 | एल.डी.एम | 02 | 00 | 02 |
11 | उप निबंधक | 01 | 00 | 01 |
12 | D.P.R.O | 01 | 00 | 01 |
13 | बाल विकास विभाग | 01 | 00 | 01 |
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाना है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी राजीव कुमार निगम, क्षेत्राधिकारी महक शर्मा, खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
फर्जी VDO ने रची ऐसी साजिश की पुलिस के छूटे पसीने और हिल गया पूरा गांव !! VIDEO