सोशल मीडिया। इन दिनों एक हैरत अंगेज कर देने वाला वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का हवा में चलता हुआ नजर आ रहा है। देखने में ऐसा लगता है मानो वह धरती को छुए बिना हवा में चल रहा हो। यह वीडियो लोगों के बीच हुनर को लेकर बातचीत का विषय बन गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो झारखंड के गुमला जिले स्थित ऐतिहासिक नवरत्नगढ़ किले के पास का है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग यह कहते हुए नजर आ रहे है कि यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि एक विशेष शारीरिक बेलेंस और कठिन परिश्रम पर आधारित कला है, जिसे इस लड़के ने कड़ी मेहनत से सीखा है।
टाइगर ने किया पीछा, लेकिन तेंदुए ने जो किया वो आपने कभी नहीं देखा होगा !! VIDEO
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़का अपने शरीर को इस तरह नियंत्रित कर रहा है कि उसकी चाल और संतुलन हवा में तैरते हुए चलने जैसा प्रतीत होता है। यह एक तस्वीर भ्रम है, जो परफेक्ट बैलेंस और कंट्रोल से पैदा होता है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, यह कोई जादू नहीं, बल्कि शरीर के भार वितरण और चाल की विशेष तकनीक है, जिसे “ग्रेविटी डिफायिंग मूवमेंट” कहा जा सकता है।
लखीमपुर खीरी में स्थित अंतर्वेद जंगल आज भी कई रहस्यों को समेटे हुए है, जानिए अंतर्वेद जंगल का रहस्य।