लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का आयोजन भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ऐतिहासिक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी इस मौके पर उनके साथ उपस्थित रहे। यह यात्रा हाल ही में संपन्न हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित थी, जिसमें भारतीय सेना ने अद्वितीय साहस और रणनीतिक कौशल का परिचय देते हुए देश की रक्षा में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ा।
दुधवा की खामोशी टूटी – जो मिला, वो कभी रिकॉर्ड में ही नहीं था, दुधवा का रहस्य अब उजागर।।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया को भारत की सैन्य ताकत और संकल्प का परिचय कराया है। हम अपने वीर जवानों के साहस को नमन करते हैं। यह यात्रा उनकी शौर्यगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। ”इस दौरान मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “अब भारत की ओर आँख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब मिलेगा। नया भारत आतंक को बर्दाश्त नहीं करता, बल्कि मुंहतोड़ जवाब देता है।”
यात्रा में हजारों की संख्या में छात्र, युवजन, पूर्व सैनिक और आम नागरिक शामिल हुए। लोगों के हाथों में लहराते तिरंगे और गगनभेदी नारों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ हुआ।
सरकार से पहले पहुंचा “मसीहा” – गांव में आधी रात शुरू हुआ बाढ़ से बचाव ऑपरेशन।।