लखनऊ। मंगलवार की रात योगी सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए है। इस ट्रांसफर में अयोध्या, इटावा, कन्नौज, बदायूं, चंदौली, अमेठी के जिलाधिकारी को बदला गया है। काफी समय से मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रहे आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज का जिलाधिकारी बनाया गया है।
गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर, इस प्रजाति को योगी सरकार ने किया प्रतिबंधित।
आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की गिनती तेजतर्रार व अत्यंत मिलनसार ईमानदार आईएएस अधिकारियों में की जाती है। इसी क्रम में संदीप भागिया, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर को अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर बनाया गया। कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण, संयुक्त मजिस्ट्रेट, मेरठ को मुख्य विकास अधिकारी, मुजफफरनगर बनाया गया है। प्रतीक्षारत चल रहे राज कुमार को विशेष सचिव, ऊर्जा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया। निधि श्रीवास्तव जिलाधिकारी,बदायूँ को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया।
यूपी के इन जिलों में तेज गरज चमक के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।
चन्द्र विजय सिंह जिलाधिकारी अयोध्या को विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया। सीलम साईं तेजा, मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर को नगर आयुक्त, नगर निगम, प्रयागराज बनाया गया। निशा, जिलाधिकारी अमेठी को मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश बनाया गया। शिपू गिरि, विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर बनाया गया। महेन्द्र वर्मा, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश को सचिव, उत्तर प्रदेश भूसम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) बनाया गया।
इन जिलों के बदले गए जिलाधिकारी
आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, विशेष सचिव मुख्यमंत्री, उ०प्र० शासन तथा अपर निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश को कन्नौज का जिलाधिकारी बनाया गया है। शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी, कन्नौज को इटावा का जिलाधिकारी बनाया गया। अवनीश कुमार राय जिलाधिकारी, इटावा को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है। संजय चौहान, नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर को अमेठी का जिलाधिकारी बनाया गया है। चन्द्र मोहन गर्ग नगर आयुक्त, नगर निगम, प्रयागराज को चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया है। निखिल टीकाराम फुण्डे, जिलाधिकारी, चन्दौली को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है।
निदेशक पंचायती राज के साथ गन्ना आयुक्त भी बदले, कई और आईएएस अधिकारियों के तबादले! देखें लिस्ट