आखिर कौन होगा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष और कब तक होगी नाम की घोषणा।

विज्ञापन

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा “शरद”
लखीमपुर खीरी। यूपी में अधिकांश जनपदों में भाजपा संगठन ने अपने जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए थे। जिसके बाद से सभी ने अपने कार्यभार को ग्रहण कर पार्टी के निर्देशों के अनुसार अपने कार्य शुरू कर दिए है। मगर यूपी के सबसे बड़े जनपद लखीमपुर खीरी में अब तक जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल सी मची हुई है। इन दिनों हर गली, हर नुक्कड़ व हर चौराहे पर आखिर कौन होगा भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर चर्चाएं होती है।

एक ऐसा विधायक जिसने पिता के सम्मान में आज तक खाली छोड़ रखी उनकी कुर्सी।

बात करें यदि मौजूदा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की तो उनका कार्यकाल बेहद शानदार व एक दम साफ़ रहा। उनके कार्यकाल में जनपद के सभी विधायक बीजेपी के हुए व वो सभी को साथ में लेकर हमेशा चले।
जनपद में कोई भी संगठनात्मक कार्यक्रम होता है तो वो वहां तत्काल पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट कर कार्यक्रम में शामिल होते है। उनका कार्यकर्ताओं के प्रति अपार स्नेह व लगाव के चलते अधिकांश कार्यकर्ताओं की जुबां से जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की तारीफ ही सुनी जाती है।

यूपी के इन जिलों में लगातार इतने दिन होगी झमाझम बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा संगठन जल्द ही लखीमपुर खीरी के जिलाध्यक्ष की घोषणा कर सकता है। ऐसे में चर्चा यह भी है की जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के कार्यों को देखते हुए उन्हें एक बार पुनः जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार संगठन ने नए जिलाध्यक्ष का नाम सुरक्षित कर लिया है व जल्द ही संगठन घोषणा भी करने वाला है।

पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड का खुलासा, कैसे एक मंदिर के पुजारी ने रचा षड्यंत्र?

कृपया इस खबर को शेयर कीजिए ।

Leave a Comment

Live TV