ममता कुलकर्णी(Mamta Kulkarni): कभी अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी जाने वाली फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी जिन्होंने बॉलीवुड के के दिग्गज अभिनेता गोविंदा के साथ नसीब जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया मगर सोशल मीडिया पर उस वक्त हलचल मच गई जब यह सूचना वायरल हुई की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई है। यह खबर वायरल होते ही ट्रांसजेंडर कथावाचक जगतगुरु हिमांगी सखी ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि किन्नर अखाड़ा की स्थापना किन्नर समाज के लिए की गई थी। जब अखाड़े में महिलाओं को पद दिया जा रहा है, तो इसे किन्नर अखाड़ा कहना सही नहीं। यह किन्नर अखाड़ा है और आपने महिलाओं को पद देना शुरू कर दिया है, तो फिर अखाड़े का नाम बदल देना चाहिए।
बताते चलें की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 90 के दशक में काफी ज्यादा पापुलर थी और लोग इनकी सुंदरता के कायल थे जिसके चलते इन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया और वो फिल्मे हिट हुई। मगर अब अचानक इन्हे किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया है जिससे कुछ लोग ने अप्पति जताई है और खुलकर विरोध किया है।
अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने बीते शुक्रवार को अपना पिंडदान किया था। जिसके बाद इन्हे विधि विधान से पूजा अर्चना कर महामंडलेश्वर बनाया गया। महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने कहा की मैने कुछ नही किया है जो भी हुआ है वो महादेव व काली माता के आदेश पर हुआ है। ममता कुलकर्णी को अब यमई ममता नंदगिरी के नाम से पहचाना जायेगा। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने कहा है की अगर ममता कुलकर्णी चाहें तो फिल्मों में भी किसी भी धार्मिक व्यक्ति का किरदार निभा सकती हैं।