लखनऊ से लखीमपुर खीरी और मेरठ तक हिला प्रशासन! एक दर्जन से अधिक आईएफएस ट्रांसफर, देखिए तबादला लिस्ट !!

विज्ञापन

रिपोर्ट:- दीप शंकर मिश्र “दीप”
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार देर रात भारतीय वन सेवा (IFS) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव का उद्देश्य विभागीय कार्यक्षमता को और अधिक बेहतर बनाना और प्रदेश के वन क्षेत्रों में सुचारू पर्यावरणीय नियंत्रण स्थापित करना है।

1930 का ट्रैक्टर:- पुराने जमाने की मशीन जो आज भी कर रही है कमाल, किसानों का सच्चा साथी।।

इन प्रमुख तबादलों में शामिल हैं:

  • एन. रविन्द्रा, जो अभी तक मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) पश्चिमी, कानपुर में तैनात थे, को अब अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (ऑडिट एवं नॉन प्लान) के पद पर भेजा गया है। साथ ही उन्हें सूचना एवं प्रौद्योगिकी, कार्ययोजना और सुरक्षा एवं सतर्कता का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • राम कुमार, वर्तमान में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (परियोजना), को अब मुख्य वन संरक्षक (परियोजना), लखनऊ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
  • संजय कुमार, जो कि अब तक वन निगम में महाप्रबंधक (उत्पादन) थे, को अपर प्रबंध निदेशक, वन निगम नियुक्त किया गया है। साथ ही वह महाप्रबंधक बरेली और उत्पादन का भी अतिरिक्त कार्य देखेंगे।
  • पीपी सिंह, वर्तमान में मुख्य वन संरक्षक (प्रचार-प्रसार), को मुख्य वन संरक्षक (रूहेलखंड जोन), बरेली स्थानांतरित किया गया है। वह लखनऊ में प्रचार-प्रसार और बरेली वन संरक्षक का भी प्रभार देखेंगे।
  • शेष नारायण मिश्र, जो कि दक्षिणी क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक थे, को महाप्रबंधक (विपणन), वन निगम में भेजा गया है। इसके अतिरिक्त वह खीरी और मुख्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक भी होंगे।
  • डॉ. के. इलान्गो को मुख्य वन संरक्षक (पश्चिमी क्षेत्र), मेरठ में तैनात किया गया है।
  • प्रमोद कुमार गुप्ता, जो पहले से कोर्ट केस विभाग के मुख्य वन संरक्षक हैं, को अब प्रशासन (अराजपत्रित), उत्पादन और नियोजन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वन संरक्षक स्तर के तबादले इस प्रकार हैं:

  • मनोज कुमार सोनकर को देवीपाटन वृत्त, गोंडा से दक्षिणी क्षेत्र, प्रयागराज भेजा गया है।
  • आदर्श कुमार, जो डीएफओ, आगरा थे, अब वन संरक्षक, मेरठ होंगे।
  • डॉ. सेम्मारन एम को डीएफओ, सोहेलवा से वन संरक्षक, देवीपाटन बनाया गया है।
  • डॉ. रंगाराजू टी., वर्तमान में दुधवा टाइगर रिजर्व के उप निदेशक, को वन संरक्षक, बस्ती नियुक्त किया गया है। उन्हें लुप्तप्राय परियोजना का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।
  • राजेश कुमार को डीएफओ, मेरठ से हटाकर आगरा भेजा गया है।
  • वंदना, जो संभल में डीएफओ थीं, को मेरठ में डीएफओ बनाया गया है।
  • विपुल सिंघल को पीसीसीएफ कार्यालय से उप मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक बनाया गया है।
  • गौरव गर्ग को पीसीसीएफ कार्यालय से डीएफओ, सोहेलवा (बलरामपुर) के पद पर नियुक्त किया गया है।

कृपया इस खबर को शेयर कीजिए ।

Leave a Comment

Live TV