कुछ ही घंटों में बदल गई यूपी के कानून व्यवस्था की तस्वीर, पुलिस में हलचल।। देखें पूरी सूची

विज्ञापन

लखनऊ 11 मई 2025: उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की एक अहम सूची जारी की। इस लिस्ट में पुलिस आयुक्त, आईजी, डीआईजी और पीएसी के सेनानायक स्तर के 11 वरिष्ठ अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:

  • तरुण गाबा को पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
  • जोगेन्द्र कुमार को पुलिस आयुक्त, प्रयागराज बनाया गया है।
  • आशुतोष कुमार को अपर पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट के पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • हरीश चन्द्र अब पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र होंगे।
  • संजीव त्यागी को पुलिस उपमहानिरीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार, उत्तर प्रदेश, लखनऊ बनाया गया है।
  • प्रदीप गुप्ता को भी कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में डीआईजी पद की जिम्मेदारी मिली है।
  • हेमंत कुटियाल अब पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसएसएफ, उत्तर प्रदेश, लखनऊ होंगे।
  • राम बदन सिंह को अपर पुलिस आयुक्त, आगरा कमिश्नरेट बनाया गया है।
  • रमेश प्रसाद गुप्ता को सेनानायक, 24वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है।
  • अमित कुमार अब सेनानायक, 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ होंगे।

उपेन्द्र कुमार अग्रवाल के तबादले में संशोधन:
उन्हें पहले आईजी, लखनऊ परिक्षेत्र नियुक्त किया गया था, लेकिन अब यह आदेश निरस्त कर उन्हें आईजी, पीएसी मुख्यालय, लखनऊ बनाया गया है।

यह तबादला सूची पुलिस प्रशासन में संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय संतुलन के उद्देश्य से की गई मानी जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

कृपया इस खबर को शेयर कीजिए ।

Leave a Comment

Live TV