लखनऊ। यूपी में योगी सरकार जीरो टॉलरेंस पर विशेष बल देते हुए व अधिकारियों, नेताओं व जनता के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करने के लिए आए दिन विभागों में अधिकारियों के ट्रांसफर होते रहते है। बीते दिनों कई आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए थे। जिसमें कई जिलों के डीएम व एसपी भी बदले गए थे। इसी बीच रविवार को आधा दर्जन और आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए है।
एशिया का सबसे बड़ा बाघ, वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।। VIDEO
इन आईएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर।
| अधिकारी का नाम | नवीन तैनाती |
| अविनाश कृष्ण सिंह, महानिदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश। | वर्तमान पद के साथ सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार |
| ए० दिनेश कुमार, विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन। | विशेष सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन |
| बृजराज सिंह यादव, विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश शासन | अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ |
| विनोद कुमार, नगर आयुक्त, अलीगढ़ | विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन । |
| प्रेम प्रकाश मीणा, मुख्य विकास अधिकारी, उन्नाव। | नगर आयुक्त, अलीगढ़ |
| कृति राज, संयुक्त मैजिस्ट्रेट, फिरोजाबाद | मुख्य विकास अधिकारी, उन्नाव। |



