लखीमपुर खीरी। नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर कांग्रेस पार्टी की सोनिया गांधी व राहुल गांधी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शहर के श्री राम चौराहे पर पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने सोनिया गांधी मुर्दाबाद व राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए।
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति को उतारा मौत के घाट, फिर किया ऐसा कृत्य की पुलिस भी हैरान!! VIDEO
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक योगेश वर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष कुल भूषण सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शैलेश तिवारी उर्फ शैलू सहित युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डॉक्टर से मांगी 50 लाख की रंगदारी, पुलिस ने इस तरह किया खुलासा।