रिपोर्ट:- शरद मिश्रा “शरद”
लखीमपुर खीरी। हम सभी जानते है की इंसानों की तरह पेड़-पौधों में भी जान होती है। इसी वजह से ही वो समय-समय बड़े होते है और फल-फूल इत्यादि देते है। पेड़-पौधे धरती मां का वो गहना है जिनके बिना धरती का श्रृंगार अधूरा है। इन्हे हम प्राण दाता भी कहते है क्योंकि इन्ही के वजह से हमको प्राण वायु(आक्सीजन) मिलती है मगर यदि हम ये कहें की इंसानों की तरह पेड़ को भी गुदगुदी होती है तो ये थोड़ा अटपटा सा लगता है मगर बात ये भी बिल्कुल सत्य है।
दरअसल यूपी के बहराइच में स्थित कर्तनियाघाट जंगल में एक ऐसा पेड़ पाया जाता है, जिसे यदि उंगलियों से सहलाएं तो उसकी शाखाएं हलचल करने लगती है। ऐसा प्रतीत होता है, मानो ऐसा करने से पेड़ को गुदगुदी लगती हो। इस पेड़ का नाम रेंडिया डूमिटोरम है जो कर्तनियाघाट जंगल में पाया जाता है।
अखिलेश यादव ने दिया ऐसा बयान की राजनीति की दुनिया में आया भूचाल, विवाद खड़ा होने की संभावना।
इस पेड़ को देखने के लिए दूरदराज से पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। इस खबर की जानकारी जैसे ही प्रतिभा टाईम्स टीम को हुई तो वह कर्तनियाघाट स्थित उसी पेड़ को देखने पहुंची। जैसे ही पेड़ को हाथों से सहलाया गया तो पेड़ की टहनियां हलचल करने लगी जिसे देखकर सब हैरान रह गए।