मेषः मन परेशान रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। खचों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृषः प्रसन्न रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
मिथुन: मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। किसी मित्र का आना हो सकता है। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है।
कर्क: कारोबार में कठिनाई आ सकती है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बनेंगे।
सिंह: वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाम के अवसर मिलेंगे।
कन्या: आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परंतु मन प्रसन्न रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ेगा। कारोबार में बदलाव की संभावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा।
तुला: मन परेशान रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। कुटुंब के बुजुर्ग से धन मिल सकता है।
वृश्चिक: मन प्रसन्न तो रहेगा। परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
धनुः मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। परंतु किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं।
मकरः मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता की सेहत का ध्यान रखें। खचों में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी।
कुंभ: आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा। परंतु संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। सेहत के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आय भी बढ़ेगी।
मीन: मन प्रसन्न रहेगा। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। विदेश जाने के मौके मिल सकते हैं।