आज का राशिफल(07/02/2025):- जाने आज आपकी राशिफल में क्या है खास?

विज्ञापन

मेष: परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी।

वृषः मन प्रसन्न रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। पर, कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग हैं।

मिथुनः मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा।

कर्क: मन प्रसन्न रहेगा। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। मीटे खान-पान में रुचि रहेगी। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह: मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बेकार के क्रोध तथा वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या: आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा। पर, धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग भी मिलेगा।

तुला: मन परेशान हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

वृश्चिक: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलन बनाकर रखें। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

धनु: आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

मकर: मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ: आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। संयत रहें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा।

मीन: कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं।

कृपया इस खबर को शेयर कीजिए ।

Leave a Comment

Live TV