लखनऊ। प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है, मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान और बिहार के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को तेज हवाओं के साथ आंधी और बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के साथ आंधी चलने की प्रबल संभावना है।
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को वापस जाना होगा पाकिस्तान, सीमा ने सरकार से लगाई ये गुहार!! VIDEO
हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने, ओलावृष्टि और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। तेज हवाओं और बारिश से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
गुब्बारे की तरह फट गया पानी का ओवरहेड टैंक, भूख ने बचा ली मजदूरों की जान वरना हो सकता था बड़ा हादसा।
राज्य मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के बीच हल्की वर्षा की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज भिन्न रहेगा। पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश के विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान प्रयागराज और सुल्तानपुर में सबसे अधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
योगी सरकार ने गन्ना किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला, अब गन्ना किसानों की होगी अधिक बचत।।
वहीं कानपुर में रात को न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने बाराबंकी, हरदोई, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, वाराणसी, सुल्तानपुर और अयोध्या सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक केसाथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। जबकि मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली जैसे पश्चिमी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
पलिया पहुंचे सीएम योगी ने ड्रेजिंग साईट का किया निरीक्षण, जनसभा को संबोधित कर कही ये बात।