अलीगढ़। यूपी के जनपद अलीगढ़ में बीते दिनों एक अजीबो गरीब मामला सामने आया था। जहां एक मां ने ही अपनी बेटी की खुशियों पर पानी फेर दिया था और खुद प्रेम जाल में फस गई थी।
बताते चलें की अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई थी। आरोप है की वह अपने साथ ढाई लाख रुपए कैश और गहने भी ले गई थी। जबकि घटना के 8 दिन बाद यानी बीते 16 अप्रैल को बेटी की बारात आनी थी।
मिली जानकारी के अनुसार दूल्हे ने अपनी सास को मोबाइल गिफ्ट किया था जिससे दोनों चोरी-छिपे बातें करते थे। किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी की दोनों के बीच प्यार की गुफ्तगू चल रही थी। उसके बाद दूल्हा अपनी सास को लेकर फरार हो गया और अपने पिता को फोन पर बात कर कहा है की खोजने की कोशिश मत करना में वापस लौटकर नहीं आऊंगा।
वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। कुछ दिन बाद दोनो स्वयं वापस थाने पहुंचे थे और पुलिस को सारी जानकारी दी। इस दौरान दूल्हे की सास ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बाद में पता चला की सास अपने होने वाले दामाद से प्रेगनेंट है। अब सास का एक और वीडियो सामने आया है जिसमे वह साफ तौर पर कह रही है की में अब अपने दामाद के साथ ही रहूंगी। वो मेरा होने वाला दामाद था मगर अब मेरा पति है।
चाकुओं से गोदकर डीजीपी की हत्या शरीर पर चोटों के निशान, पत्नी पर संदेह।।